राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए विभिन्न विषयों में लेक्चरर के पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
पदों की कुल संख्या 1070 निर्धारित की गई है। इन पदों में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, हिंदी साहित्य, इतिहास, पुस्तकालय विज्ञान, दर्शन शास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, प्राणी शास्त्र, चित्रकला व अन्य विषयों के पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में परास्नातक (55 प्रतिशत अंकों के साथ) व नेट/एसएलईटी/एसईटी पात्रता परीक्षा पास की हो, निर्धारित की गई है। शिक्षण कार्य में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2015 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।