बिहार पुलिस ने अपनी नव निर्मित शाखा 'बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन' में 675 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इन पदों पर अनुसूचित जाति की महिला आवेदकों से आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के तहत मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आवेदकों में निर्धारित शारीरिक योग्यता भी होनी चाहिए।
विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये और 2,000 रुपये ग्रेड पे के तहत दिए जाने का प्रावधान है।