फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, जानिए कब तक करना है आवेदन

Tue, 13 Oct 2020 04:06 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रेल मंत्रालय के नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के मुताबिक सैलरी मिलेगी। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IOCL: 57 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर, हाथ से निकलने न पाए नौकरी का मौका

 

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए nrti.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 39 है।  जिनमें प्रोफेसर के पांच पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 10 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर की 15 रिक्तियां,  डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर की एक रिक्ति,  जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर व असिस्टेंट लाइब्रेरियन की एक-एक रिक्ति शामिल है। इसके अलावा,  असिस्टेंट रजिस्टरार, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट व जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए दो-दो रिक्तियां निकाली गई हैं।

 
विज्ञापन

इन सभी नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसलिए, अभ्यर्थी आवेदन से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें। जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री मांगी गई है। उसी तरह, असिस्टेंट रजिस्टरार पद के लिए  55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री मांगी गई है। विस्तृत डिटेल के लिए नोटिफिकेशन देखें।

नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें