फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IUAC: केंद्र सरकार के संस्थान आईयूएसी में नौकरी का मौका, वैज्ञानिक-जेई समेत कई पदों पर भर्ती; वेतन 1.77 लाख तक

Fri, 03 Jul 2026 05:31 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IUAC Recruitment 2026: नई दिल्ली स्थित अंतर-विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र ने भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक-सी, कनिष्ठ अभियंता-सी और पुस्तकालय सहायक-सी पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IUAC Vacancy 2026: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन यूजीसी के स्वायत्त संस्थान इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC), नई दिल्ली ने भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक-सी, जूनियर इंजीनियर-सी और पुस्तकालय सहायक-सी के कुल 8 पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


इच्छुक और पात्र उम्मीदवार IUAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 4 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

  • वैज्ञानिक-सी: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी या अनुप्रयुक्त भौतिकी में एम.एससी. डिग्री होनी चाहिए। 10वीं से आगे की पढ़ाई में कम से कम 60% अंक होना जरूरी है। अधिकतम आयु 26 वर्ष है। कंप्यूटर का ज्ञान होना वांछनीय है।
  • जूनियर इंजीनियर-सी: उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा होना चाहिए और 10वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। संबंधित क्षेत्र में अनुभव और कंप्यूटर ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
  • पुस्तकालय सहायक-सी: इस पद के लिए बी.एससी. के साथ बी.लिब. डिग्री और कम्प्यूटरीकृत पुस्तकालय में 4 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित है।

कैसे होगा चयन?

वैज्ञानिक-सी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। वहीं जूनियर इंजीनियर-सी और पुस्तकालय सहायक-सी पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद कौशल/ट्रेड टेस्ट आयोजित होगा। अंतिम चयन उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
 
1 वैज्ञानिक-सी 05 (यूआर-03, ईडब्ल्यूएस-01, एसटी-01) 26 वर्ष लेवल-10 (56,100 - 1,77,500)
2 जूनियर इंजीनियर-सी बी 02 (यूआर-01, ओबीसी-01) 30 वर्ष लेवल-6 (35,400 - 1,12,400)
3 पुस्तकालय सहायक-सी बी 01 (यूआर) 34 वर्ष लेवल-6 (35,400 - 1,12,400)
 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले IUAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Vacancies/Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • भरी गई जानकारी को जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें