आवेदन प्रक्रिया और वेतन संबंधी जानकारी
उम्मीदवार जब अपना आवेदन डाक के माध्यम से भेजें, तो उन्हें उस लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से "अनुकंपा आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन" लिखना अनिवार्य है। जहां तक वेतन की बात है, चयनित उम्मीदवारों को असम राइफल्स के नियमित कार्मिकों के अनुसार मान्य वेतनमान और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी को अपने संबंधित ट्रेड की योग्यता आवश्यकताओं के अनुसार, निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन के साथ स्वयं द्वारा सत्यापित शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ट्रेड से संबंधित डिप्लोमा/तकनीकी/आईटीआई प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) की छायाप्रतियाँ संलग्न करनी होंगी। यह पूरा आवेदन नीचे दिए गए पते पर भेजना है:
महानिदेशालय असम राइफल्स (भर्ती शाखा), लाइटकोर, शिलांग, मेघालय - 793010
ईमेल: rectbrdgar@gmail.com
अगर अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया या किसी जानकारी की आवश्यकता हो, तो वे कार्यदिवसों में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
0364-2585118, 0364-2585119, 8794101693
इन नंबरों पर कॉल करके मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।