फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसर: ये हैं वो 5 नौकरियां, जहां आवेदन से आप पा सकते हैं लाखों की सैलरी

Fri, 28 May 2021 05:17 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला
अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको पांच जॉब्स के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप अच्छी-खासी सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं। कोरोना के इस दौर में बहुत-से लोगों की नौकरियां छूटी हैं और लोग नई नौकरियां खोज रहे हैं, ऐसे में विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई जॉब्स के बारे में जानकारी के जरिए आसानी से नौकरी मिल सकती है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने शिक्षकों की बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां इंग्लिश, बंगाली, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी विषयों में टीजीटी के लिए है। जिनके लिए 4 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसी तरह से, एनटीपीसी ने आठवीं पास से लेकर स्नातक अभ्यर्थियों तक के लिए 300 पदों पर नौकरियां निकाली हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह से कर्नाटक पुलिस ने बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए कांस्टेबल की बंपर नौकरियां निकाली हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..
विज्ञापन

2 of 6
कर्नाटक पुलिस भर्ती
पहली नौकरी
कर्नाटक पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी rec21.ksp-online.in के जरिए कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 4 हजार है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में समय सीमा से पहले इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन कर लें। अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ कांस्टेबल पदों की इन नौकरियों के लिए 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए पीयूसी, एचएससी, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटिगिरी के लिए इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 साल  से लेकर 27 साल तक रखी गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी नौकरी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने जुलाई सत्र के लिए सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना को भी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर पढ़ सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी समय सीमा से पहले इन पदों के लिए जरूर आवेदन कर लें। इन रिक्तियों के लिए 45 साल से ज्यादा उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 45 साल से ज्यादा होनी चाहिए। 

4 of 6
जॉब्स - फोटो : Social Media
तीसरी नौकरी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने जूनियर रिसर्च फेलो की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 10 है। जूनियर रिसर्च फेलो की इन 10 रिक्तियों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 14 जून से पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डीआरडीएल 31 हजार रुपये से ज्यादा ग्रोस सैलरी देगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एचआरए भी दिया जाएगा। ये रिक्तियां तेलंगाना के हैदराबाद शहर के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
नौकरियां
चौथी नौकरी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने शिक्षकों की बंपर भर्ती निकाली है। ये रिक्तियां इंग्लिश, बंगाली, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी विषयों में टीजीटी के लिए है। इस भर्ती से सरकारी स्कूलों में 5800 से ज्यादा शिक्षकों के पदों को भरा जाना है। इन रिक्तियों पर dsssbonline.nic.in के जरिए 4 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रखी गई है।

रिक्तियों का विवरण
टीजीटी (बंगाली) महिला- 1
टीजीटी (इंग्लिश) पुरुष- 1029
टीजीटी (इंग्लिश) महिला- 961
टीजीटी (उर्दू) पुरुष- 346
टीजीटी (उर्दू) महिला - 571
टीजीटी (संस्कृत) पुरुष - 866
टीजीटी (संस्कृत) महिला - 1159
टीजीटी (पंजाबी) पुरुष - 382
टीजीटी (पंजाबी) महिला - 492
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉब्स - फोटो : Social Media
पांचवीं नौकरी
भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बड़े स्तर पर भर्ती शुरू हो गई है। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी की ओर से कार्यकारी प्रशिक्षुओं के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं को एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती गेट 2021 स्कोर के जरिए की जाएगी।  इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक साइट ntpccareers.net के जरिये उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें