फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Sat, 26 Mar 2016 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लिखित के अलावा पर्सनल साक्षात्कार के बाद प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। - फोटो : इन पदों पर होगी नियुक्ति
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सहकारी संस्‍थागत सेवा मंडल ने 64 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत सहायक अभियंता (सिविल), उप प्रबंधक (लेखा), लेखाकार, आशुलिपिक, लिपिक टंककक/ कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक/ कैशियर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों पर शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन सभी पदों पर निर्धारित 21 वर्ष वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। आवेदित उम्मीदवारों के आयु की गणना 01 जनवरी, 2016 के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

​ऑनलाइन करना होगा आवेदन

स्टेनोग्राफर के पदों पर नौकरी
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.upsevamandal.org पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व ओबीसी वर्ग को 500 रुपये जमा करने होंगे।

एससी, एसटी व निःशक्तजनों को शुल्क के तहत 200 रुपये जमा करने का प्रावधान है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम ति‌थि 26 अप्रैल, 2016 और आवेदन शुल्क जमा करने की ‌अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2016 हैं।

उपरोक्त सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से होगा। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट www.upsevamandal.org से संपर्क करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें