इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर / इलेक्ट्रिकल के पदों को भरने के लिए रिक्तियां जारी की हैं। विज्ञापित 10 रिक्तियों में 5 पद आरक्षित हैं। वेतनमान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 10,700-21,400 रुपये दिया जाएगा।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निश्चित है। आयु की गणना 31 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को भारत या विदेश में कंपनी के ऑफिस नियुक्त किया जा सकता है।