फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMRCL Vacancy: मेट्रो में निकली ट्रेन ऑपरेटर, मेंटेनर समेत कई पदों पर भर्ती; 10वीं-ITI पास कर सकते हैं आवेदन

Thu, 30 Apr 2026 12:57 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

GMRCL Non-Executive Recruitment 2026: गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने गैर कार्यकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 383 पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GMRCL Recruitment 2026: गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (GMRC) ने साल 2026 में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत मेट्रो प्रोजेक्ट में काम करने के लिए अलग-अलग पदों पर कुल 383 वैकेंसी निकाली गई हैं। इसमें स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।

  • जूनियर इंजीनियर (JE) - इलेक्ट्रिकल: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जूनियर इंजीनियर (JE) - इलेक्ट्रॉनिक्स: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • मेंटेनर (MNTR) - फिटर: उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास फिटर ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • मेंटेनर (MNTR) - इलेक्ट्रिकल: उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • मेंटेनर (MNTR) - इलेक्ट्रॉनिक्स: उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

विज्ञापन

इस भर्ती में स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर (SC/TO) और जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनुरक्षक (MNTR) सभी ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए फीस ऑनलाइन देनी होगी और यह पैसा वापस नहीं मिलेगा। अनारक्षित (General) पुरुष उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए फीस 300 रुपये है। इसके अलावा बैंक चार्ज और टैक्स अलग से लगेंगे।

इतना मिलेगा वेतन

पद (Post) प्रशिक्षण के दौरान वजीफा (माह) प्रशिक्षण के बाद वेतन (माह) 2 साल बाद IDA वेतनमान
एससी/टीओ और जूनियर इंजीनियर 18,000 20,000 33,000 - 1,00,000
मेंटेनर (MNTR) 14,000 16,000 20,000 - 60,000
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” या “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “GMRC Non-Executive Recruitment 2026” वाले लिंक को खोलें।
  • अब “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके Submit कर दें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें