फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GIC Assistant Manager: जीआईसी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, पांच जनवरी को होगा एग्जाम

Tue, 31 Dec 2024 04:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

GIC Assistant Manager: जीआईसी ने असिस्टेंट मैनेजर स्केल-1 के पदों के लिए प्रवेश पत्र की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवर नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GIC Assistant Manager Admit Card: जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) ने स्केल-1 ऑफिसर पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (gicre.in) के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 4 दिसंबर, 2024 से शुरू हुई और  19 दिसंबर, 2024 तक चली।

विज्ञापन

 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को प्रधान कार्यालय, मुंबई में तैनात किया जाएगा और निगम की आवश्यकता के अनुसार भारत के साथ-साथ विदेशों में कहीं भी पोस्ट किया जा सकता है। कुल 110 रिक्तियां भरी जानी हैं।
 

स्ट्रीम-वाइज रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

 
वर्ग रिक्ति
अनारक्षित (यूआर) 45
अनुसूचित जाति 10
अनुसूचित जनजाति 12
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 14
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 08
कुल 89

विज्ञापन

Exam Date: परीक्षा का समय

जीआईसी सहायक प्रबंधक (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 150 मिनट (2.5 घंटे) होगी। उम्मीदवारों को 5 जनवरी 2025 को होने वाली जीआईसी सहायक प्रबंधक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना लॉगिन विवरण पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड प्रदान करना होगा। 
 

Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न 

जीआईसी सहायक प्रबंधक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा सभी 3 भागों के लिए कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। इसका सीधा सा मतलब है कि भाग ए (वस्तुनिष्ठ) के लिए 30 मिनट, भाग बी (वस्तुनिष्ठ) के लिए 60 मिनट और भाग सी (वर्णनात्मक) के लिए 60 मिनट।

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंकों में से 1\4 अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थियों को वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक अनुभागों में प्राप्त कुल अंकों (कुल 150 अंकों में से) के आधार पर समूह चर्चा और साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gicre.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, GIC सहायक प्रबंधक एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • एब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें