गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GETCO) ने विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान 352 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें से 300 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पद के लिए हैं। इसके अलावा 52 बची हुई रिक्तियां जूनियर इंजीनियर सिविल के पद के लिए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी जीईटीसीओ ( GETCO) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.getcogujarat.com/ के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा 35 साल रखी गई है। एसी और एसटी के लिए आयु सीमा 40 साल रखी गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीई इलेक्ट्रिकल और बीटेक इलेक्ट्रिकल की डिग्री होनी चाहिए। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देखें।