कौन कर सकता है आवेदन?
गेल में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव निर्धारित है। मुख्य प्रबंधक (विधि) के पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक और एलएलबी होना अनिवार्य है, साथ ही न्यूनतम 12 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारी (बीआईएस) के लिए बीई/बी.टेक (सीएस/आईटी) में 60% या बी.कॉम 55% + एमसीए 60% अंक के साथ कम से कम 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
इसके अलावा, वरिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल) के पद के लिए बीई/बी.टेक (मैकेनिकल) में 60% अंक और 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, अधिकारी (राजभाषा) के लिए उम्मीदवार के पास हिंदी में स्नातकोत्तर होना चाहिए और न्यूनतम 2 वर्षों का अनुभव आवश्यक है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवार के वर्ग के आधार पर निर्धारित किया गया है। ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये के साथ लागू बैंक शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह छूट मिलेगी।
कैसे करें आवेदन?
- GAIL करियर वेबसाइट पर जाएं और पंजीकरण पूरा करें।
- ईमेल द्वारा प्राप्त क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- संबंधित विज्ञापन संख्या और इच्छित पद का चयन करें।
- अपने व्यक्तिगत विवरण, योग्यता और अनुभव भरें।
- यदि लागू हो, तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।