भारतीय अर्धसैनिक बलों को जल्द ही 25,271 नए कॉन्स्टेबल मिलने वाले हैं। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। SSC द्वारा जारी किए गए रिजल्ट कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2022 को जारी किया जाएगा। 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021के बीच आयोजित की गई इस लिखित परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि आयोग लिखित परीक्षा में लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित करके PET तथा PST के लिए बुलाएगी। वहीं, अगर आप SSCकी किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की पूरे देश में होती है तैनाती :
GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को BSF, CISF, ITBP, SSB, SSF और AR जैसे 6 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में नियुक्त किया जाएगा। BSF, CISF समेत ये सभी अर्धसैनिक बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं और जरूरत पड़ने पर इनकी तैनाती पूरे देश में कही भी की जाती है। इस भर्ती में चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को उनके सुरक्षाबल के अनुसार कश्मीर की सुंदर वादियों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तान और भारत के घने जंगलों में भी तैनात किया जाता है। अर्धसैनिक बलों के जवानों की अधिकतर तैनाती देश के अंदर के खतरों जैसे कि नक्सल समस्या, महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा, वीआइपी सिक्योरिटी या अन्य आंतरिक मोर्चो पर किया जाता है।
GD कॉन्स्टेबल भर्ती में इतना जा सकता है कटऑफ :
SSC द्वारा GD कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके कैटेगरी के साथ उनके राज्य पर भी निर्भर करता है। दरअसल इस भर्ती के लिए आयोग राज्यों/क्षेत्रों के हिसाब से अलग अलग कट ऑफ जारी करती है। हालांकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार की GD भर्ती परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 78से 83, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73 से 78, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 63 से 68 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 58 से 62 मार्क्स के बीच रह सकता है।
घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSCऔर रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल,यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।