फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: एफडीडीआई में निकली कई नौकरियां, नोएडा से लेकर रोहतक तक भरे जाएंगे पद; देखें वैकेंसी डिटेल्स

Sun, 13 Jul 2025 12:18 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

FDDI Recruitment 2025: फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने देशभर के अपने विभिन्न कैंपसों में शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मास्टर डिग्री, पीजी या डिप्लोमा योग्यताधारी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Job - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FDDI Recruitment Vacancy: फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) ने रोहतक, छिंदवाड़ा, नोएडा, गुना और फुरसतगंज कैंपस में कुल 21 प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। मास्टर डिग्री, पीजी डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन एक प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fddiindia.com पर जाकर 25 जुलाई, 2025 आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों को विवरण इस प्रकार है:

एफडीडीआई परिसर पद कुल पद
रोहतक जूनियर फैकल्टी, फैकल्टी 04
छिंदवाड़ा फैकल्टी, जूनियर फैकल्टी
विज्ञापन

जूनियर लैब असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट
05
नोएडा जूनियर फैकल्टी, फैकल्टी, सीनियर फैकल्टी, चीफ फैकल्टी 04
गुना फैकल्टी, जूनियर फैकल्टी
प्रयोगशाला सहायक
04
फुरसतगंज संकाय
प्रयोगशाला सहायक
04
कुल पद   21

विज्ञापन
विज्ञापन

पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं आवश्यक

एफडीडीआई भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। फैकल्टी, सीनियर फैकल्टी, चीफ फैकल्टी और अन्य प्रोफेशनल पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।

वहीं, जूनियर लैब असिस्टेंट जैसे पदों के लिए न्यूनतम योग्यता के रूप में उम्मीदवार का 8वीं पास होना अनिवार्य है (जैसा पद के अनुसार लागू हो)। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पद के अनुसार पात्रता की जानकारी जरूर पढ़ें।

आयु सीमा पदों के अनुसार तय

एफडीडीआई भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। जूनियर फैकल्टी और जूनियर लैब असिस्टेंट पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, जबकि फैकल्टी और लैब असिस्टेंट पदों के लिए यह सीमा 40 वर्ष है।

उच्च पदों के लिए आयु सीमा भी अधिक रखी गई है। वरिष्ठ फैकल्टी के लिए आयु सीमा 50 से 55 वर्ष और मुख्य फैकल्टी पद के लिए 53 से 58 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें