फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FCI Recruitment 2024: फूड कॉरपोरेशन में बिना परीक्षा के होगी भर्ती; अभी इस लिंक से करें आवेदन, जानें रिक्तियां

Sun, 24 Nov 2024 02:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

FCI Recruitment 2024: फूड कॉरपोरेशन में नौकरी की ख्वाहिश रखने वालें उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। दरअसल हाल में ही भारतीय खाद्य निगम ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधसूचना जारी की है।
विज्ञापन
FCI Recruitment 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FCI Recruitment 2024: भारतीय खाद्य निगम (FCI)  ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के पदों भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (fcivlts.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2024 को बंद हो जाएगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के माध्यम से 6 पदों को भरा जाएगा। भारतीय खाद्य निगम की यह भर्ती रिटायर्ड डॉक्टर्स के लिए है।

पात्रता मानदंड
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 68 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

वेतन
एफसीआई जीडीएमओ के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 80,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। 
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। भारतीय खाद्य निगम की यह भर्ती रिटायर्ड डॉक्टर्स के लिए है, जिन्हें बतौर जीडीएमओ सेलेक्ट किया जाएगा। इस वैकेंसी में उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।


आवेदन पत्र कहां भेजना होगा?
इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से नीचे दिए गए निर्धारित पते पर भेजना होगा।

"डिप्टी जनरल मैनेजर (Estt-I), फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, 16-20, बारहखंबा लेन, नई दिल्ली- 110001।"  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें