फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FCI Recruitment 2022: भारतीय खाद्य निगम में पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

Sun, 02 Oct 2022 05:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

FCI Recruitment 2022: भारतीय खाद्य निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की बीते महीने 06 सितंबर, 2022 से जारी है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 05 अक्तूबर, 2022 को शाम 04 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
FCI Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FCI Recruitment 2022 : भारतीय खाद्य निगम यानी FCI ने हजारों पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब नजदीक है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं,  वे अपना आवेदन भारतीय खाद्य निगम की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर  जमा कर सकते हैं। यह भर्ती  एफसीआई के देश भर में स्थित कार्यालयों और क्षेत्रीय केंद्रों में ग्रेड-3 के पदों के लिए हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...
विज्ञापन

FCI Recruitment 2022 : इस तारीख तक होंगे आवेदन
भारतीय खाद्य निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की बीते महीने 06 सितंबर, 2022 से जारी है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 05 अक्तूबर, 2022 को शाम 04 बजे तक निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। 

FCI Recruitment 2022 : भर्ती का विवरण
भारतीय खाद्य निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 5,043 निर्धारित की है। इनमें से 2,388 पद उत्तर क्षेत्र, 989 पद दक्षिण क्षेत्र, 768 पद पूर्व क्षेत्र, 713 पद पश्चिम क्षेत्र और 185 पद उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए हैं। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसमें चरण- I और चरण- II की ऑनलाइन परीक्षा शामिल होगी।  परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। 

FCI Recruitment 2022 के पात्रता मापदंड
  • जूनियर इंजीनियर : सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। वहीं, डिप्लोमा होने की दशा में एक साल का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है। 
  • स्टेनो ग्रेड- II: स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट की गति और शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी आवश्यक है।
  • असिस्टेंट ग्रेड- III: कंप्यूटर के उपयोग में दक्षता के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी जरूरी है।
विज्ञापन

FCI Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के चरण
  • सबसे पहले उम्मीदवार फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाएं।
  • 'वर्तमान भर्ती' पर जाएं और 'भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2022-एफसीआई श्रेणी- III दिनांक 03.09.2022' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद recruitmentfci.in अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब ibpsonline.ibps.in/fcineaug22/ पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
  • यहां उम्मीदवार सावधानी के साथ आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें