सावधान! कई युवाओं को एक ईमेल के जरिये एक ऑफर लेटर भेजा जा रहा है। इस ऑफर और अपॉइन्टमेंट लेटर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ऊर्जा मंत्रालय की ओर से भेजा गया है। इस ऑफर और अपॉइन्टमेंट लेटर को विशेष तौर पर अभियंताओं और इंजीनियरिंग के छात्रों को भेजा जा रहा है।
कथित तौर पर ऊर्जा यानी बिजली मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक नियुक्ति पत्र में दावा किया जा रहा है कि आवेदक को ग्रेड -1 इंजीनियर इंजीनियर के पद के लिए नियुक्त किया गया है। तथ्यात्मक पड़ताल में यह दावा फर्जी पाया गया है। जिन उम्मीदवारों के ऐसा ईमेल या ऑफर लेटर मिला है और उनसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, तो वे सावधान हो जाएं और उसकी अच्छे से जांच करें।
ग्रेड -1 इंजीनियर इंजीनियर के पद के लिए नियुक्ति दिए जाने का दावा करने वाले इस ऑफर और अपॉइन्टमेंट लेटर को भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्य जांच टीम यानी #PIBFactCheck ने भी फर्जी बताया है। ऊर्जा मंत्रालय ने ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया है। अभ्यर्थी इस भ्रामक दावे से सतर्क रहें और ठगी का शिकार होने से बचें।