आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है और इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना अनिवार्य है। सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पीडब्ल्यूबीडी, ईडब्ल्यूएस एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क देय होगा।
कैसे होगा चयन?
एक्सआईएम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 की परीक्षा व्यक्तिपरक प्रकृति की होगी और इसमें किसी भी प्रकार की अनुभागीय कट-ऑफ निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा (70% वेटेज) और साक्षात्कार (30% वेटेज) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और गुवाहाटी में किया जाएगा, जबकि साक्षात्कार केंद्र मुंबई और/या नई दिल्ली में निर्धारित किए गए हैं।