फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Constable Exam 2022: तीनों भर्तियों के लिए अक्टूबर में होगी परीक्षा, इनमें सफल होने के टिप्स

Thu, 18 Aug 2022 03:36 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO), कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) तथा हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इन तीनों भर्तियों के लिए CBT का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन अक्टूबर 2022 में किया जाना है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग इस वक्त दिल्ली पुलिस में हेडकॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रियाआयोजित की जा रही है। इन तीनों भर्तियों के लिए आयोग परीक्षा अक्टूबर महीने में आयोजित करेगी। SSC ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए 17 मई 2022 से 16 जून के बीच, जबकि हेडकॉन्स्टेबल AWO/TPO के तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आठ जुलाई 2022 से 29 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Head Constable Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कब होगा CBT का आयोजन :

SSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 के बीच कियाजाएगा। वहीं हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के पदों पर भर्ती के लिए CBT 27 और 28 अक्टूबर 2022 को होगी। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती के लिए CBT 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित कीजाएगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

इनमें कैसे हासिल कर सकते हैं सफलता :

दिल्ली पुलिस में निकली कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की इन तीनों भर्तियों के लिए परीक्षा के आयोजन में अभी तकरीबन दो महीने का समय बचा है। इनमें सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप इस बचे हुएसमय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें। साथ ही इनमें सफलता हासिल करने के लिए आपप्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से अभ्यास जरूर करें। परीक्षा में सफल होने के लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनकेनोट्स बनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने में आपकी काफी सहायता करेंगे। आप इन भर्तियों की बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए खास Delhi Police Constable Target Batch 2022 की भी सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में इनकी बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें