केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 में शामिल होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल CTET को आयोजित करने वाली संस्था, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नेहाल ही में इस परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। CBSE ने 14 जुलाई 2022 को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों से कहा है कि इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। साथ हीबोर्ड ने यह भी कहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस नोटिस के मुताबिक CTET में अभ्यर्थियों से 20 भाषाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे।अभ्यर्थियों को CTET 2022 से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। वहीं, अगर आप सीटेट की तैयारी करना चाहते हैं तो CTET Online Batch 2022 लिंक पर क्लिक कर इसका हिस्सा बन सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कब तक शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया :
CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब तक शुरू होगी, CBSE ने इस बात की जानकारी अभी तक नहीं दी है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करकेआवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पक्की जानकारी CBSE द्वारा कोई सूचना दिए जाने के बाद ही मिल पाएगी। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो इस बारभी इसके पेपर 1 या पेपर 2 में से किसी एक पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि दोनोंपेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1200 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा।
किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :
CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। यहउम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी CTET 2022 के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।