आवेदक अपनी परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले तक ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, तत्पश्चात एडमिट कार्ड पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटाे लगा कर रख लें। वहीं परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी आप आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 23 फरवरी, 2021 को शाम 7 बजे के बाद देख सकते हैं। बता दें कि आपने जिस जोन की रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन जमा किया है, उसी वेबसाइट से परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न - सीबीटी 1 की परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए केवल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें मैथेमैटिक्स विषय से 30 सवाल, जनरल अवेयरनेस से 40 सवाल और इंटेलिजेंस व रीजनिंग से 30 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि यह परीक्षा 15 भाषाओं - हिंदी, असमिया, कन्नड़, कोंकणी, मराठी, उर्दू, तमिल आदि में आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरआरबी द्वारा जारी अधिसूचना इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri - राजस्थान राज्य पावर कंपनियों में 2370 पदों हेतु स्नातक कर सकते हैं आवेदन