फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESIC Recruitment 2025: ईएसआईसी सीनियर रेजिडेंट बनने का शानदार मौका! बिना परीक्षा होगा चयन, देखें रिक्तियां

Thu, 03 Jul 2025 03:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ESIC Recruitment 2025: ईएसआईसी ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ESIC Vacancy 2025: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 15 जुलाई 2025 और 16 जुलाई 2025 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रातः 9 बजे से 11 बजे के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी। देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.esic.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

सीनियर रेजिडेंट (ब्रॉड स्पेशलिस्ट) पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस डिग्री के साथ संबंधित विषय में पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। वहीं, सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) के लिए एमबीबीएस के साथ-साथ संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में पीजी डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आयु सीमा और छूट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जो वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि के अनुसार मानी जाएगी। भारत सरकार के नियमों के अनुसार, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क 

जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 75 रुपये है। वहीं, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

कैसे होगा चयन?

ESIC द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन सिर्फ वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, लिखित परीक्षा नहीं होगी। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) या मंहगाई भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा। 

इंटरव्यू का स्थान

ESIC सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2025 के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 5वीं मंजिल, डीन कार्यालय, ईएसआई-पीजीआईएमएसआर, बसईदारापुर, नई दिल्ली-15 में किया जाएगा। उम्मीदवारों को तय समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें