फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESIC Vacancy 2026: ईएसआईसी रांची में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; 1.23 लाख तक मिलेगा वेतन

Wed, 18 Feb 2026 05:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ESIC Vacancy 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम, रांची में विभिन्न शिक्षण और चिकित्सा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार अधिकतम 1,23,100 तक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ESIC Ranchi Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ISIC) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, रांची ने भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट समेत कुल 79 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह अधिसूचना 17 फरवरी 2026 को जारी की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन? 

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए योग्यता राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के 30 जून 2025 के दिशानिर्देशों के अनुसार तय की गई है। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में एमबीबीएस/एमडी/एमएस/डीएनबी/पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। विस्तृत योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

आयु सीमा की बात करें तो प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु 69 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सीनियर रेजिडेंट के लिए अधिकतम आयु सामान्यतः 45 वर्ष निर्धारित है, जबकि कुछ विशेष विभागों के लिए यह सीमा 50 वर्ष तक हो सकती है। भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

पोस्ट नाम वेतन
प्रोफ़ेसर 1,23,100/- (7वें सीपीसी के लेवल 13 के तहत) + अन्य लागू भत्ते
सह-प्राध्यापक (Associate Professor) 78,800/- (7वें सीपीसी के लेवल 12 के तहत) + अन्य लागू भत्ते
सहायक प्रोफेसर 67,700/- (7वें सीपीसी के लेवल 11 के तहत) + अन्य लागू भत्ते
वरिष्ठ निवासी 67,700/- (7वें सीपीसी के लेवल 11 के तहत) + अन्य लागू भत्ते
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है, यानी उनके लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • अपना आवेदन पूरा बायोडाटा तैयार करें, जिसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव शामिल हों।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें, जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और हाल ही की पासपोर्ट आकार की फोटो।
  • ईमेल के विषय (Subject) में स्पष्ट रूप से उस पद का नाम लिखें, जिसके लिए आवेदन कर रहे हैं।
  • आवेदन को अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल पते पर भेजें।
  • सुनिश्चित करें कि ईमेल 24 फरवरी 2026 से पहले भेज दिया जाए।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए भेजे गए ईमेल की एक प्रति सुरक्षित रखें।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें