कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में आईएमओ बीमा चिकित्सा अधिकारी की भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया था। आपको बता दें कि इन पदों पर कई लोगों ने आवेदन किया था। ईएसआईसी ने इन पदों पर परीक्षा भी आयोजित की थी जिसके लिए अब फाइनल परिणाम जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ESIC ने 26 दिसंबर 2018 को बीमा चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा का आयोजन किया था। ये परीक्षा भारत के कई सेंटर में आयोजित हुई थी। जो लोग परीक्षा में पास हुए हैं वे डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे।
ऐसे चेक करें अपना परिणाम-
चरण 1- सबसे पहले कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद होमपेज पर परिणाम से सबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4- अब आपको रीजन का चयन करना होगा।
चरण 5- जैसे आप क्लिक करेंगे आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
चरण 6- अपने परिणाम को चेक कर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें-
खुशखबरः शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 37,335 पदों पर हो रहीं बंपर भर्तियां
यहां दिए लिंक से देखें अपना परिणाम...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।