फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESIC IMO 2026: ईएसआईसी में इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर की भर्ती, MBBS की डिग्री वाले करें आवेदन; सैलरी 1.77 लाख तक

Tue, 20 Jan 2026 06:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ESIC IMO Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II भर्ती के तहत 225 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। एमबीबीएस की डिग्री वाले उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढें...
 
विज्ञापन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) - फोटो : ESIC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ESIC IMO Grade-III Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर (IMO) ग्रेड-II के 225 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी 2026 तक निर्धारित पते पर अपना आवेदन भेज सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती में चयन यूपीएससी की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2024 (UPSC MCSE 2024) की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, इसके लिए कोई अलग परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।
 

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)
पद का नाम इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर (IMO) ग्रेड-II
कुल पद 225
नोटिफिकेशन जारी 20 जनवरी 2026
आवेदन शुरू 20 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट)
चयन प्रक्रिया UPSC CMSE-2024 मेरिट के आधार पर
अलग परीक्षा / इंटरव्यू नहीं
आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in

 

विज्ञापन

एमबीबीएस की डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती उन मेडिकल उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने MBBS की डिग्री प्राप्त कर ली हो और अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी कर ली हो। उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 1 अगस्त 2024 को 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। अधिसूचना 20 जनवरी 2026 को जारी की गई और उसी दिन से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई।
 
मानदंड विवरण
शैक्षिक योग्यता MBBS डिग्री + अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप
आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष (01 अगस्त 2024 तक)
आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार
वेतन स्तर पे लेवल-10 (7वां वेतन आयोग)
बेसिक पे ₹56,100 – ₹1,77,500
अतिरिक्त लाभ NPA, DA, HRA, TA व अन्य भत्ते
 

श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण

कुल 225 पदों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 63, SC के लिए 64, ST के लिए 43, OBC के लिए 33 और EWS के लिए 22 पद शामिल हैं। सभी पद इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर (ग्रेड-II) के हैं और नियुक्ति ESIC के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी।
 
श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 63
अनुसूचित जाति (SC) 64
अनुसूचित जनजाति (ST) 43
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 33
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 22
कुल 225
 
विज्ञापन

ऑफलाइन है आवेदन प्रक्रिया

आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ

Joint Director (Recruitment), ESI Corporation, Panchdeep Bhawan, CIG Marg, New Delhi – 110002

पते पर भेजना अनिवार्य है। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, MBBS डिग्री और मार्कशीट, इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र, आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), CMSE-2024 का रोल नंबर व अंक विवरण और UPSC मार्क्स साझा करने की सहमति पत्र संलग्न करना होगा।

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह CMSE-2024 के अंकों पर आधारित होगी। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। अंतिम नियुक्ति उम्मीदवार के मेडिकल फिटनेस मानकों को पूरा करने पर निर्भर करेगी।

भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी और नोटिफिकेशन esic.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें