फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO परीक्षा के परिणाम इस वक्त होंगे जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 28 Aug 2019 12:19 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Recruitment 2019: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जारी हुई विज्ञप्ति के तहत असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई, 2019 को ली गई थी।
विज्ञापन

वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक EPFO असिस्टेंट के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, अभी तक परिणाम तिथि के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन परीक्षार्थी अपने परिणाम को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट यानी epfindia.gov.in पर देख सकेंगे।

आपको बता दें कि वे उम्मीदवार जो ईपीएफओ सहायक प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, वही ईपीएफओ सहायक मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य होंगे। उम्मीदवारों के लिए कुल 280 पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार ईपीएफओ सहायक प्रारंभिक परिणाम 2019 को नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर देख सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : IBPS: सरकारी बैंकों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, चार हजार से ज्यादा पद खाली

EPFO प्रारंभिक परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड :


चरण 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
चरण 2 : उसके बाद होमपेज पर ईपीएफओ सहायक प्रारंभिक परिणाम 2019 पर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : उम्मीदवार परिणाम का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें : BEL में मिल रही है तीस हजार सैलरी, बस डिग्री चाहिए एक

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें