फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल स्कूलों में चार हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पात्रता मानदंड और वेतन

Mon, 03 Jul 2023 11:44 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Eklavya Model Residential School Recruitment 2023: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ईएमआरएस में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कुल 4062 रिक्तियां हैं।
विज्ञापन
EMRS Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Eklavya Model Residential School Recruitment 2023: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ईएमआरएस में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कुल 4062 रिक्तियां हैं।

विज्ञापन

मंत्रालय की ओर से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो अब खोल दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

EMRS Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

  • प्रिंसिपल : 303 पद
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर : 2266 पद
  • अकाउंटेंट : 361 पद
  • जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) : 759 पद
  • लैब अटेंडेंट : 373 पद
कुल - 4062
 

 

EMRS Recruitment 2023 के पात्रता मानदंड

  • प्रिंसिपल : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मास्टर डिग्री / वाइस प्रिंसिपल/ पीजीटी/ टीजीटी के रूप में 12 वर्ष के संयुक्त अनुभव के साथ बीएड डिग्री और पीजीटी के रूप में न्यूनतम 4 वर्ष और उससे अधिक का अनुभव वांछनीय है। वहीं, पूर्णतः आवासीय विद्यालय में काम करने का अनुभव, अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषा में प्रवीणता और कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना भी जरूरी है।
  • पीजीटी : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रासंगिक विषय में बीएड डिग्री / स्नातकोत्तर डिग्री / एकीकृत चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम के मामले में, बीएड आवश्यक नहीं है।
  • अकाउंटेंट : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हो।
  • कनिष्ठ सचिवालय सहायक : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (बारहवीं कक्षा) का प्रमाण पत्र और अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
  • लैब अटेंडेंट : प्रयोगशाला तकनीक में प्रमाणपत्र/डिप्लोमा के साथ कक्षा 10वीं या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से विज्ञान स्ट्रीम के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।

 

EMRS Recruitment 2023: वेतनमान

  • प्रिंसिपल - लेवल 12 (78,800 - 2,09,200/- रुपये)
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) - लेवल 8 (47,600 - 1,51,100/- रुपये)
  • अकाउंटेंट - लेवल 6 (35,400 - 1,12,400 रुपये)
  • जेएसए - लेवल 2 (19,900 - 63,200 रुपये)
  • लैब अटेंडेंट - लेवल 1 (18,000 - 56,900 रुपये)

 

विज्ञापन

EMRS Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

  • प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क :  रुपये 2000/-
  • पीजीटी के लिए : रुपये 1500/- 
  • गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए : रुपये 1000/-
वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें