EMRS Vacancy 2025: कुल पद और पदों का विवरण
इस भर्ती में शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों वर्गों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है -
शिक्षण पद:
- प्रिंसिपल
- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)
- ट्रेनड ग्रेजुएट टीचर (TGT)
गैर-शिक्षण पद:
- हॉस्टल वार्डन (पुरुष एवं महिला)
- महिला स्टाफ नर्स
- अकाउंटेंट
- जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)
- लैब अटेंडेंट
कुल मिलाकर 7,267 रिक्तियां हैं, जिन पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
EMRS Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी -
- पहला चरण - टियर I (प्रारंभिक परीक्षा): इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective-type) प्रश्न होंगे, जो सामान्य ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन करेंगे।
- दूसरा चरण - टियर II (विषय-ज्ञान परीक्षा): इसमें उम्मीदवारों के विषय-विशेष ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा।
- तीसरा चरण - व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू): यह चरण केवल प्रिंसिपल पद के लिए होगा, जिसमें उम्मीदवारों की नेतृत्व क्षमता और अनुभव का मूल्यांकन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
जो उम्मीदवार ईएमआरएस में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल examinationservices.nic.in या nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- खाता बनाने के लिए आवश्यक विवरण के साथ स्वयं को पंजीकृत करें।
- खाता बन जाने के बाद, अपनी जानकारी के साथ लॉगिन करें और उन पदों के लिए आवेदन करें जिनके लिए आप पात्र हैं।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, पात्रता प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
- अधिसूचना में उल्लिखित अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम सबमिशन से पहले फॉर्म का पूर्वावलोकन करें और उसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।