फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में बंपर भर्तियां, 6329 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

Fri, 18 Aug 2023 11:16 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

EMRS TGT Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में चल रही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और छात्रावास वार्डन के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है।
 
विज्ञापन
EMRS Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ekalavya Model School Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और छात्रावास वार्डन (पुरुष और महिला) की सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे फटाफट ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) जनजातीय मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संगठन है, जिसके तहत ये भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन

eklavya model school पदों का विवरण

टीजीटी और हॉस्टल वार्डन पदों के लिए 6329 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस टीजीटी भर्ती 2023 शुरू की गई है। इसके तहत टीजीटी की 5,660 और हॉस्टल वार्डन की 669 रिक्तियां जिसमें 335 पुरुष वार्डन और 334 महिला वार्डन के पद शामिल है। 


 

EMRS TGT Recruitment परीक्षा विवरण

ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई-2023) ओएमआर आधारित (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा। हालांकि, टीजीटी, विविध श्रेणी के शिक्षकों और हॉस्टल वार्डन परीक्षा उम्मीदवार द्वारा चुनी गई क्षेत्रीय भाषा में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक (1) दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई अंक नहीं दिए जायेंगे।

EMRS TGT आवेदन शुल्क

टीजीटी पद के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है, जबकि हॉस्टल वार्डन के लिए 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

आयु-सीमा और चयन

टीजीटी और हॉस्टल वार्डन पदों पर आवेदन करने की उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पद और हॉस्टल वार्डन के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा) दस्तावेज सत्यापन, और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

वेतनमान 

ईएमआरएस टीजीटी शिक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों का वेतन 44900 रुपये से 142400 रुपये तक होगा। जबकि हॉस्टल वार्डन (पुरुष और महिला) के पद चयनित उम्मीदवारों का वेतन 29200 रुपये से 92300 तक हो सकता है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।

  • अभ भर्ती सेक्शन पर जाएं।

  • टीजीटी, हॉस्टल वार्डन पद के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

  • जनरेट की गई आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • अपनी पसंद के पद के लिए आवेदन पत्र भरें।

  • आवेदन पत्र जमा करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट किया गया आवेदन डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे प्रिंट करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें