Stipend: कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
पीजीपीटी (PGPT) के अभ्यर्थियों को ईसीएल की ओर से 4,500 रुपये प्रति माह और भारत सरकार की ओर से BOPT के माध्यम से DBT के रूप में 4,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यानी पीजीपीटी प्रशिक्षुओं को कुल मिलाकर 9,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड प्राप्त होगा।
वहीं, पीडीपीटी (PDPT) के अभ्यर्थियों को ईसीएल की ओर से 4,000 रुपये प्रति माह और भारत सरकार की ओर से BOPT के माध्यम से DBT के रूप में 4,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इस तरह पीडीपीटी प्रशिक्षुओं को कुल 8,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा।
जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
जब बीओपीटी से कॉल लेटर जारी होगा और उम्मीदवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने रिपोर्ट करनी होगी, तब उसे भरे हुए आवेदन पत्र के साथ ये दस्तावेज जमा करने होंगे। साथ ही, सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण पत्र (Original Documents) भी साथ ले जाने होंगे:
- हाई स्कूल (मैट्रिक) पास होने का प्रमाण पत्र - स्व-सत्यापित कॉपी
- अंतिम वर्ष का डिग्री/डिप्लोमा पास प्रमाण पत्र - स्व-सत्यापित कॉपी
- डिग्री/डिप्लोमा की अंतिम वर्ष की मार्कशीट - स्व-सत्यापित कॉपी
- NATS पंजीकरण प्रमाण पत्र - स्व-सत्यापित कॉपी
- ई-आधार कार्ड (UIDAI वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ)
- आधार से लिंक बैंक डिटेल्स की कॉपी (NATS पोर्टल पर अपलोड की गई)
- अगर SC/ST/OBC वर्ग से हैं तो जाति प्रमाण पत्र (ध्यान दें: OBC प्रमाण पत्र सिर्फ 1 साल तक मान्य रहेगा)
- पासपोर्ट साइज का हाल का फोटो
- संलग्न प्रारूप के अनुसार शपथ पत्र (Affidavit)
आधिकारिक नोटिस