ECIL Technical Officer Recruitment: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL ) ने 190 तकनीकी अधिकारी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर 2022 से निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। तकनीकी अधिकारी पदों के लिए अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को पहले वर्ष 25,000 रुपये प्रति महीना, दूसरे वर्ष 28,000 रुपये प्रति महीना तीसरे और चौथे वर्ष 31,000 रुपये महीने की समेकित राशि के साथ अन्य लाभ मेडिकल, कंपनी पीएफ, टीए, डीए भी मिलेंगे।