फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECGC PO Admit Card 2024: ईसीजीसी पीओ के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, 16 नवंबर को होगा एग्जाम

Thu, 07 Nov 2024 03:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ECGC PO Admit Card 2024: ईसीजीसी लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ECGC PO Admit Card 2024: ईसीजीसी लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ecgc.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किए गए थे।

विज्ञापन


ऑनलाइन लिखित परीक्षा 16 नवंबर को होगी। पेपर में 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा, यानी अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को छोड़कर हिंदी और अंग्रेजी में होगा। परिणाम संभवतः 16-31 दिसंबर, 2024 के बीच जारी किए जाएंगे। साक्षात्कार जनवरी/फरवरी 2025 में आयोजित किए जाएंगे। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 40 पीओ रिक्तियों को भरना है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (main.ecgc.in) पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, "PO एडमिट कार्ड 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, अपने पंजीकरण क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता  के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन

इन दस्तावजों को जरूर लेकर जाएं
  • उम्मीदवार अपने प्रवेश की हार्डकॉपी जरूर लेकर जाएं, अन्यथा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • एक साधारण बॉलपॉइंट पेन लेकर जाएं।
  • परीक्षा से संबंधित दस्तावेज (कॉल लेटर/एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र, पहचान पत्र की फोटोकॉपी, आदि)
  • एडमिट कार्ड के साथ स्टेपल की गई फोटो आईडी की फोटोकॉपी भी लानी होगी। 
  • सत्यापन के लिए मूल आईडी (फोटोकॉपी के समान) भी लानी होगी। 
  • पहचान पत्र (आईडी) और कॉल लेटर/एडमिट कार्ड पर नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए। 
  • पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को अपना नवीनतम वैध विकलांगता प्रमाण पत्र लाना होगा और ऑनलाइन लिखित परीक्षा स्थल पर दिखाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें