फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECR Apprentice 2025: पूर्व मध्य रेलवे में आईटीआई पास के लिए अपरेंटिस पदों पर भर्ती; इस तारीख तक करें आवेदन

Sat, 25 Jan 2025 02:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ECR Apprentice Recruitment 2025: पूर्व मध्य रेलवे ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1154 पदों को भरा जाना है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।
 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

East Central Railway Apprentice Recruitment 2025: पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल (RRC), पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1154 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 25 जनवरी 2025 से होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।
भर्ती का नाम पूर्व मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती
पंजीकरण शुरू 25 जनवरी, 2025
पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2025
कुल पद 1,154
योग्यता 10वीं + आईटीआई
आयु सीमा 15 से 24 वर्ष

ECR Apprentice Vacancy: पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग मंडलों और वर्कशॉप में रिक्तियों का वितरण इस प्रकार है:
  • दानापुर डिवीजन: 675 पद
  • धनबाद डिवीजन: 156 पद
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय डिवीजन: 64 पद
  • सोनपुर डिवीजन: 47 पद
  • समस्तीपुर डिवीजन: 46 पद
  • प्लांट डिपो (पं. दीनदयाल उपाध्याय): 29 पद
  • कैरेज रिपेयर वर्कशॉप (हरनौत): 110 पद
  • मैकेनिकल वर्कशॉप (समस्तीपुर): 27 पद

पात्रता शर्तें

शैक्षणिक योग्यता
  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ मैट्रिक/10वीं कक्षा (10+2 प्रणाली के अंतर्गत) पास होना चाहिए।
  • साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र (राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

ECR Apprentice Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट सूची पर आधारित होगी।
  • मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन के अंकों (न्यूनतम 50%) और आईटीआई परीक्षा के अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • दोनों अंकों को समान महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

  • आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन भुगतान के दौरान यदि कोई लेन-देन शुल्क लागू होता है, तो इसे उम्मीदवार को वहन करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें