आवेदन के लिए योग्यता
इन सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटी/सीएस में स्नातक या डिप्लोमा आदि होना आवश्यक है। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
ऑफलाइन करना होगा आवेदन
डीटीयू अपरेंटिस 2025 के लिए उम्मीदवारों को डाक द्वारा आवेदन जमा करना होगा। इसके लिए सबसे पहले NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है और फिर विज्ञापन में उपलब्ध निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा।
आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना सुनिश्चित करें और लिफाफे पर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की दोबारा जांच कर लें, क्योंकि अधूरे या गलत आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
डीटीयू अपरेंटिस 2025 उम्मीदवारों को मासिक वजीफे के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। वजीफे की राशि उम्मीदवार की योग्यता और आवेदित ट्रेड के आधार पर अलग-अलग होती है:
- डिप्लोमा धारक: 8,000 रुपये प्रति माह
- स्नातक प्रशिक्षु: 9,000 रुपये प्रति माह
वजीफा केवल प्रशिक्षुता प्रशिक्षण की अवधि के लिए देय है। प्रशिक्षु किसी भी अतिरिक्त भत्ते या लाभ के हकदार नहीं हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कार्य समय के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।