फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीएल वैकेंसी 2026: दिल्ली ट्रांसको में सहायक प्रबंधक प्रशिक्षु के 65 पदों पर भर्ती; GATE स्कोर से होगा चयन

Wed, 16 Sep 2026 04:39 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक प्रशिक्षु के 65 पदों पर भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग डिग्री और गेट 2026 स्कोर वाले योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीटीएल वैकेंसी 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक प्रशिक्षु भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार DTL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 65 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  इनमें 60 सहायक प्रबंधक (ट्रेनी) और 5 सहायक प्रबंधक (सिविल) ट्रेनी पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में वैध GATE 2026 स्कोर भी होना जरूरी है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

  • असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल ट्रेनी) इलेक्ट्रिकल: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या उससे संबंधित शाखा (इलेक्ट्रिकल पावर, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग आदि) में डिग्री होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल ट्रेनी) नॉन-इलेक्ट्रिकल: उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) ट्रेनी: उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
  • वांछनीय योग्यता (सिविल पद के लिए): प्रबलित कंक्रीट संरचनाओं, भारी मशीनों की नींव और चिनाई संरचनाओं के डिजाइन व निर्माण कार्य में दो साल का अनुभव होने पर वरीयता मिल सकती है। 
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और इसका भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। वहीं एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे होगा चयन

  • तीनों पदों पर उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
  • भर्ती के लिए अलग से लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
  • इलेक्ट्रिकल, नॉन-इलेक्ट्रिकल और सिविल पदों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • अंतिम चयन GATE 2026 के 100 में से सामान्यीकृत अंकों के आधार पर होगा।
  • तकनीकी पदों पर चयनित उम्मीदवारों की वरिष्ठता इलेक्ट्रिकल और नॉन-इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम में 9:1 के अनुपात में तय की जाएगी।
  • चयनित उम्मीदवारों को कुल एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • ट्रेनिंग में 3 महीने की अकादमिक ट्रेनिंग और 9 महीने की फील्ड/ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल होगी।
  • फील्ड ट्रेनिंग डीटीएल के सबस्टेशन और कार्यालयों में कराई जाएगी।
  • उम्मीदवारों को ट्रेनिंग परीक्षा और अंतिम मूल्यांकन में कम से कम 65 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
  • 65 फीसदी अंक हासिल नहीं करने वाले उम्मीदवारों को डीटीएल में नियुक्त नहीं किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार 15 दिनों के भीतर निदेशक (मानव संसाधन) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें