दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक प्रशिक्षु भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार DTL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 65 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 60 सहायक प्रबंधक (ट्रेनी) और 5 सहायक प्रबंधक (सिविल) ट्रेनी पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में वैध GATE 2026 स्कोर भी होना जरूरी है।