अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, (DSSSB) नई दिल्ली द्वारा आयोजित टियर -1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं। वे अब अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट यानी dssb.delhi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड टियर- 1 परीक्षा 18 अगस्त, 2019 को विभिन्न केंद्रो पर आयोजित की जाने वाली हैं। ये परीक्षा सहायक योजनाकार, निजी सचिव, फिटर इलेक्ट्रिकल, ड्राइवर, स्विमिंग लाइफगार्ड, तकनीकी सहायक और चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता के खाली पदों को भरे जाने के लिए की जा रही है। उम्मीदवार अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड को नीचे दिए के चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं।