फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2021: देश की राजधानी में 10वीं से ग्रेजुएट के लिए नौकरियां, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सार

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) असिस्टेंट टीचर, पटवारी और हेड क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
DSSSB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी सरकारी टीचर बनना चाहते हैं और ऐसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) असिस्टेंट टीचर, पटवारी और हेड क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी और 24 जून 2021 तक चलेगी। इसके अलावा आप इस लिंक https://www.safalta.com/demo-registration  safalta.comकी मदद से भी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


वैकेंसी डिटेल:
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से कुल 7,236 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें TGT के लिए 6,258, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी के लिए 554, असिस्टेंट टीचर नर्सरी के लिए 74, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एलडीसी के लिए 278, काउंसलर के लिए 50, हेड क्लर्क के लिए 12 और पटवारी के लिए 10 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता:
पीजीटी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से किसी भी संबंधित विषय में ग्रेजुएट और सीटीईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य है। वहीं असिस्टेंट प्राइमरी टीचर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट और एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा या संबंधित विषय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। असिस्टेंट टीचर नर्सरी को इंटरमीडिएट और नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग (NTT) या बीएड पास होना जरूरी है। जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट को 10वीं पास और 35 वर्ड पर मिनिट की अंग्रेजी टाइपिंग और 30 वर्ड पर मिनट की हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार को मनोविज्ञान/एप्लाइड साइकोलॉजी में स्नातक या मास्टर की डिग्री चाहिए। हेड क्लर्क के लिए किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए और पटवारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।
विज्ञापन


क्या होगी चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन Tier I/Tier II परीक्षा और स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

ऐसे करें परीक्षा की तैयारी:
अगर आप भी राजधानी दिल्ली में निकली इन वैकेंसियों के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो इसके लिए आप www.safalta.com की मदद ले सकते हैं। DSSSB ने जिन पदों के लिए नौकरियां निकाली हैं, यहां उनकी परीक्षाओं की कंप्लीट तैयारी कराई जाएगी।  इसके लिए www.safalta.com सात जून से बैच शुरू कर रहा है। अगर आप इसके पेपर-1 की तैयारी करना चाहते हैं तो आप इस लिंक https://www.safalta.com/dsssb-paper-1-target-batch-2021 की मदद से खुद को अभी रिजस्टर कर सकते हैं। यहां आपको 120 घंटे की लाइव इंटरएक्टिव क्लासेस, छह महीने के लिए कोर्स का मुफ्त वीडियो सब्सक्रिप्शन, 120 से ज्यादा पीडीएफ नोट्स,  तैयारी को बेहतर बनाने के लिए खास क्वैश्चन-आन्सर सेशन्स और बेस्ट फैकल्टी के रिकॉर्डेड सेशन्स समेत कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा भी यहां आपको कई बैच मिल जाएंगे। कोरोना के इस दौर में www.safalta.com  वर्चुअल और लाइव क्लासेस  के साथ छात्रों को पढ़ाता है तो देर किस बात की अभी इस लिंक पर क्लिक कर खुद को safalta.com के साथ रजिस्टर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें