फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB: डीएसएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, 1394 अभ्यर्थी अनंतिम रूप से चयनित

Sun, 04 May 2025 03:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi DSSSB Nursing Officer Result Out: डीएसएसएसबी ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 1394 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। यह चयन लिखित परीक्षा के अंकों और निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
Delhi DSSSB Nursing Officer Result - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi DSSSB Nursing Officer Result: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जीएनसीटीडी में नर्सिंग ऑफिसर के 1507 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नर्सिंग ऑफिसर के इन पदों के लिए टियर-1 परीक्षा विभिन्न तिथियों-12, 13, 14, 16 अगस्त, 5, 6 सितंबर, 6 अक्तूबर और 24 अक्तूबर 2024 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर देख सकते हें। परीक्षा में कुल 35,965 उम्मीदवार शामिल हुए। 

विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया

डीएसएसबी ने 26 मार्च 2025 को नोटिस संख्या 79 के तहत परीक्षा में उपस्थित सभी उम्मीदवारों के अंक जारी किए। इसके बाद, 2,989 उम्मीदवारों को ई-डोजियर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया, जिसमें से 2,835 उम्मीदवारों ने समय पर दस्तावेज अपलोड किए, जबकि 154 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी 2 मई 2025 के नोटिस संख्या 81 के तहत रद्द कर दी गई।

यह भी पढ़ें: NEET UG Exam: राजस्थान में पेपर बेचने का प्रयास, 40 लाख रुपये में प्रश्नपत्र देने का वादा; तीन आरोपी गिरफ्तार 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम का आधार और चयन

परिणाम पूरी तरह से उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों और ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के आधार पर तैयार किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी तक उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच नहीं की गई है। सभी दस्तावेजों की अंतिम जांच उपयोगकर्ता विभाग द्वारा की जाएगी और इसके लिए 13 मार्च 2024 को एक कट-ऑफ तिथि निर्धारित की गई है। इसका मतलब यह है कि उस तारीख तक, जो भी दस्तावेज सही पाए जाएंगे, उसी के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम पात्रता निर्धारित की जाएगी।

अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की संख्या

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और पात्रता शर्तों को ध्यान में रखते हुए कुल 1394 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। इनमें सामान्य (UR) श्रेणी से 670 उम्मीदवार शामिल हैं, जिसमें PwBD श्रेणी के 14 उम्मीदवार (OH-10, MD-03 और Autism-01) भी शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 108, ओबीसी से 412 उम्मीदवार, जिनमें PwBD श्रेणी के 2 उम्मीदवार (OH-01 और MD-01) शामिल हैं, एससी से 106 उम्मीदवार, जिसमें PwBD श्रेणी के 2 उम्मीदवार (OH-02) और एसटी से 98 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।

आगे की प्रक्रिया

यह चयन अनंतिम है और उम्मीदवारों की पात्रता की अंतिम जांच के पश्चात ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज और शर्तें पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें