रिक्तियों का वर्गवार विवरण
कुल 37 पदों में से 18 अनारक्षित (UR), 4 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 6 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 6 अनुसूचित जाति (SC) और 3 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा PwBD के लिए 2, पूर्व सैनिक (ExSM) के लिए 4 पद आरक्षित हैं, जबकि खेल कोटा (SP) के तहत कोई पद नहीं है।
116 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
टियर-I लिखित परीक्षा 200 अंकों की ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर कुल 116 अभ्यर्थियों को ई-डॉसियर अपलोड करने के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के 40, ईडब्ल्यूएस के 12, ओबीसी के 16, एससी के 16, ST-10, पीडब्ल्यूबीडी के 10 (5 श्रेणी a और 5 श्रेणी b) तथा भूतपूर्व सैनिक के 12 अभ्यर्थी शामिल हैं।
| श्रेणी |
शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की संख्या |
| सामान्य (UR) |
40 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
12 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
16 |
| अनुसूचित जाति (SC) |
16 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) |
10 |
| दिव्यांग (PwBD-श्रेणी a) |
5 |
| दिव्यांग (PwBD-श्रेणी b) |
5 |
| भूतपूर्व सैनिक (ExSM) |
12 |
| कुल |
116 |
कितनी रही कटऑफ?
200 अंकों में से न्यूनतम कट-ऑफ अंक इस प्रकार है:
| श्रेणी |
न्यूनतम कट-ऑफ अंक (200 में से) |
| सामान्य (UR) |
162.05 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
157.08 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
156.03 |
| अनुसूचित जाति (SC) |
151.58 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) |
136.29 |
| दिव्यांग (PwBD-ए) |
126.25 |
| दिव्यांग (PwBD-बी) |
78.43 |
| दिव्यांग (PwBD-सी) |
शून्य |
| दिव्यांग (PwBD-डी एवं ई) |
शून्य |
| पूर्व सैनिक (ExSM) |
98.68 |
तकनीकी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक केवल सेक्शन-B (डोमेन विषय) पर लागू होंगे, जबकि सेक्शन-ए के लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं है। अंतिम मेरिट सूची सेक्शन-ए और सेक्शन-बी के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ई-डॉसियर अपलोड की अंतिम तिथि
ई-डॉसियर लिंक 27 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक 15 दिनों के लिए सक्रिय रहेगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, जाति/दिव्यांग प्रमाणपत्र, सरकारी सेवा या पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा परीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित एडमिट कार्ड का पहला पृष्ठ अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन संख्या 03/2023 के अनुसार पात्रता 20 दिसंबर 2023 की स्थिति के आधार पर जांची जाएगी। निर्धारित समय में दस्तावेज अपलोड न करने पर अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी। यदि OARS पोर्टल में तकनीकी समस्या आती है तो अभ्यर्थी 48 घंटे के भीतर स्क्रीनशॉट के साथ डीएसएसएसबी हेल्पडेस्क ईमेल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सत्यापन के बाद तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।