फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB: कोर्ट अटेंडेंट के 334 पदों पर आज से पंजीकरण शुरू, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; देखें परीक्षा पैटर्न

Tue, 26 Aug 2025 12:21 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने कोर्ट अटेंडेंट के 334 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने आज से कोर्ट अटेंडेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 24 सितम्बर, 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित है।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 334 पद भरे जाएंगे, जिनमें कोर्ट अटेंडेंट के 295 पद, कोर्ट अटेंडेंट (S) के 22 पद, कोर्ट अटेंडेंट (L) का 1 पद, रूम अटेंडेंट (H) के 13 पद और सिक्योरिटी अटेंडेंट के 3 पद शामिल हैं। 

पात्रता मानदंड

इस पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना भी अनिवार्य है।
 
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क 100 रुपये (केवल एक सौ रुपये) निर्धारित किया गया है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwD) और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

टियर-1 (MCQ) परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/EWS/PwD/Ex-Servicemen) के लिए 45% निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होगा, सिवाय अंग्रेजी भाषा से संबंधित प्रश्नों के। टियर-2 (साक्षात्कार) के लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं हैं।

डीएसएसएसबी टियर-1 परीक्षा आयोजित करेगा और इसमें सफल उम्मीदवारों की सूची दिल्ली उच्च न्यायालय को भेजेगा। इसके बाद टियर-1 परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा तैयार की जाएगी।

चयन के लिए जरूरी शर्तें

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों को जरूरत पड़ने पर सामान्यीकृत किया जाएगा और इन्हीं अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। यदि कोई प्रश्न अमान्य पाया जाता है तो उसका मूल्यांकन नहीं होगा।

परीक्षा के बाद ड्राफ्ट उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा। चयन के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं, लेकिन रिक्तियों और उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर कट-ऑफ अधिक हो सकता है। समान अंक होने पर आयु में वरिष्ठ उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी, और यदि जन्मतिथि भी समान हो तो नाम के अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर मेरिट तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें