DRDO DEAL Apprentice Vacancy: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला (Defence Electronics Laboratory (DEL)) ने 2026-27 सत्र के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवारों को एक वर्ष का अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, लाइब्रेरी साइंस तथा विभिन्न आईटीआई ट्रेडों के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?
| श्रेणी |
योग्यता |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस (G-1 से G-4) |
संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बी.ई./बी.टेक. या समकक्ष डिग्री, कम से कम 60% अंक होने चाहिए। |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस (G-5 - लाइब्रेरी साइंस) |
बी.एससी. (PCM/PCB) और बी.लिब./बीएलआईएससी. दोनों में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस (D-1 से D-4) |
संबंधित इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा तथा कम से कम 60% अंक होने चाहिए। |
| आईटीआई अप्रेंटिस (I-1 से I-21) |
संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। |