DRDO CEPTAM Tier 2 Admit Card: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने आज, 12 जून को सेप्टम-11, यानी कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (CEPTAM-11) टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 764 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।