आवेदन करने के लिए आयु सीमा
डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती में वरिष्ठ तकनीकी सहायक-B (STA-B) पद के लिए लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जबकि टेक्नीशियन-A पद के लिए लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन निर्धारित किया गया है।