DRDO Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
डीआरडीओ की ओर से जारी की जाने वाली इस भर्ती के तहत Senior Technical Assistant-B (STA-B) और Technician-A (Tech-A) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए डीआरडीओ की ओर से परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
DRDO Recruitment 2022: दसवीं पास कर सकेंगे आवेदन
डीआरडीओ की ओर से जारी की जाने वाली सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्निशियन-A (Tech-A) भर्ती के लिए दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती का विस्तृत शेड्यूल अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
DRDO Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
- Senior Technical Assistant के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित विषयों में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।
- Technician-A के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास या इसके समकक्ष और किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई से प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
DRDO Recruitment 2022: इतना मिलेगा वेतन
- सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- 35400 से 112400 रुपये प्रतिमाह
- टेकनीशियन A- 19900 से 63200 रुपये प्रतिमाह