DRDO Apprentice Application: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) आज 31 मई, 2024 को वित्तीय वर्ष-2024-2025 के लिए एक साल के प्रशिक्षण के लिए अपरेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज, 31 मई को बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट- drdo.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला (डीएमआरएल), हैदराबाद में कुल 127 अपरेंटिस पदों को भरना है।