फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DPCC Vacancy: डीपीसीसी में तकनीकी और वैज्ञानिक प्रशिक्षु के 150 पदों पर भर्ती, 28 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड

Sun, 17 May 2026 11:42 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi DPCC Trainee Recruitment 2026: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति  ने 150 तकनीकी और वैज्ञानिक प्रशिक्षु पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 28,000 तक का स्टाइपेंड मिलेगा और गेट/नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi DPCC Trainee Recruitment 2026: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), पर्यावरण विभाग, दिल्ली सरकार ने संविदा आधार पर 150 तकनीकी (B.E./B.Tech) और वैज्ञानिक (M.Sc) प्रशिक्षु पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
वर्ग पदों की संख्या
अनुसूचित जाति (एससी) 22
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 11
ओबीसी (एनसीएल) – दिल्ली 40
ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) 15
अनारक्षित (UR) 62
कुल 150

 

कौन कर सकता है आवेदन?

डीपीसीसी भर्ती 2026 में दो प्रकार के प्रशिक्षु पद शामिल हैं-तकनीकी प्रशिक्षु और वैज्ञानिक प्रशिक्षु। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जो उम्मीदवारों के संबंधित क्षेत्र पर आधारित हैं।

तकनीकी प्रशिक्षु पद के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री (बीई/बी.टेक) होना अनिवार्य है। वहीं वैज्ञानिक प्रशिक्षु पद के लिए विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री (एम.एससी.) रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

अनिवार्य शर्तें

डीपीसीसी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पूर्णकालिक नियमित कोर्स में प्रथम श्रेणी (First Class) से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा केवल वे ही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2023 या उसके बाद अपनी योग्यता परीक्षा पास की हो।

इस भर्ती में गेट/नेट (2023, 2024, 2025 या 2026) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या रहेगी प्रशिक्षण अवधि?

डीपीसीसी भर्ती 2026 में चुने गए प्रशिक्षुओं को शुरुआत में 6 महीने के लिए रखा जाएगा। अगर उनका काम अच्छा रहता है और आवश्यकता होती है, तो उनकी अवधि बढ़ाकर अधिकतम 3 साल तक की जा सकती है। यह अवधि 6-6 महीने के चरणों में बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment/Vacancy” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब DPCC Trainee Recruitment 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (जैसे डिग्री, फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें