नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 9.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों द्वारा बंपर आवेदन किये जाने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है की पहली बार आयोजित होने जा रही इस परीक्षा में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालयों से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के इच्छुक अभ्यर्थी CUET (PG) के लिए 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
तैयारी के दौरान भूल कर भी ना करें ये गलतियां :
CUET की तैयारी करते समय अभ्यर्थियों को ऐसी गलतियों से बचना चाहिए, जिससे उनका इस परीक्षा को क्रैक करने का सपना अधूरा रह जाये। दरअसल छात्र इस परीक्षा को समझने के लिए कई जगहों से सलाह ले रहे हैं। ऐसे में छात्रों को इस परीक्षा को समझने में औरज्यादा उलझन हो सकती है। इसलिए छात्रों को इस परीक्षा को समझने के लिए कई जगहों से सलाह लेने के बजाए किसी एक अच्छे एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही छात्रों को डोमेन सब्जेक्ट के साथ लैंग्वेज टेस्ट और जनरल टेस्ट पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये विषय परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। इनके अलावा छात्रों को मॉक टेस्ट्स का भी नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। यह परीक्षा बिल्कुल ही नई है इसलिए मॉक टेस्ट्स के जरिये अभ्यास ना करने पर आप इस परीक्षा के पैटर्न को अच्छे तरीके से नहीं समझ सकेंगे और इसको क्रैक करने का आपका सपना अधूरा रह सकता है।
परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम :
CUET (UG) 2022 के इंफॉर्मशन बुलेटिन के मुताबिक यह परीक्षा जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में नेगेटिवमार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी और गलत उत्तर देने पर छात्रों के अंक कटेंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए छात्रों के एक मार्क्स काट लिए जाएंगे। साथ ही इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक CUET (UG) 2022 में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। इस परीक्षा में परसेंटाइल स्कोर पर आधारित नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CUET, NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।