कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 835 पदों पर सीधी भर्ती कराई जा रही है। बीते 17 मई इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसकी अंतिम तारीख 16 जून 2022 है। इस भर्ती में 559 पद पुरुष उम्मीदवारों के हैं जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 276 पद आरक्षित हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक ऑनलाइन फार्म भरकर अपनी दावेदारी कर सकते हैं। उम्मीदवार फार्म भरते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके फार्म में किसी भी तरह की कोई त्रुटि न होने पाए। हालांकि आयोग की ओर से 21 से 25 जून तक आवेदन फार्म में होने वाली गलतियों को सही करने का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भुगतान करना होगा। पहली बार त्रुटि सुधार करने के लिए 200 रुपये व दूसरी बार आवेदन में संशोधन करने के लिए 500 रुपये की फीस देनी पड़ सकती है। गौरतलब है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कम्प्यूटर टाईपिंंग टेस्ट व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा डिजाइन किया गया खास
Delhi Police Head Constable Batch 2022 कोर्स बैच ज्वॉइन कर सकते हैं और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
किस श्रेणी के हैं कितने पद
| पुरुष/महिला |
सामान्य वर्ग |
अन्य पिछड़ा वर्ग |
आर्थिक पिछड़ावर्ग |
अनुसूचितजाति |
अनुसूचितजनजाति |
कुल |
| पुरुष |
241 |
137 |
56 |
65 |
60 |
559 |
| महिला |
119 |
67 |
28 |
32 |
30 |
276 |
परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज और कंप्यूटर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को केवल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसकेअलावा प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
जानिए लीजिए कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के जरिए पुरुष उम्मीदवारों के लगभग 559 और महिला उम्मीदवारों के 276 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 25,500 रुपये से लेकर अधिकतम 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार केंद्र सरकार की अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की
safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।