Delhi metro Jobs: नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद खाली बैठें लोगों के लिए शानदार मौका है, क्योंकि दिल्ली मैट्रो में निकली भर्ती केवल उन्हीं लोगों के लिए हैं। हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 3 दिसंबर, 2024 है।
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली मेट्रो में मैनेजर (Land) Post Code: 01/ML और असिस्टेंट मैनेजर (Land) Post Code: 02/AM/L के पद पर चयन किया जाएगा।
Trending Videos
आवेदकों का चयन डीएमआरसी के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार और मेडिकल फिटनेस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 87,800 रुपये वेतन दिया जाएगा। वहीं असिस्टेंट मैनेजर को 68,300 रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा।
रिक्तियां
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 3 पदों को भरेगा। डीएमआरसी भर्ती 2024 के लिए कार्यकाल की अवधि प्रारंभ में 01 वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।